‘’आलिया ने मुझे हालातों का सामना करना सिखाया है’’, यह कहना है सोनी सब के ‘तेरा क्याा होगा आलिया’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अनूषा मिश्रा का

देखिये, अनूषा को आलिया के रूप में ‘तेरा क्या होगा आलिया’ में केवल सोनी सब पर

सोनी सब का शो ‘तेरा क्याा होगा आलिया’, आलिया (अनूषा मिश्रा), आलोक (हर्षद अरोड़ा) और तारा के लव ट्रायंगल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में आलिया फिलहाल अपने पति आलोक (हर्षद अरोड़ा) को तारा से वापस पाने की कोशिश कर रही है, जिसमें दर्शकों के मनोरंजन के लिये काफी सारा ड्रामा और एंटरटेनमेन्टे है। यह शो अब एक साल पूरा करने वाला है और इस अवसर पर शो में आलिया का मुख्यड किरदार निभा रहीं, अनूषा मिश्रा ने अपने अब तक के सफर के बारे में की। दरअसल, ‘तेरा क्याड होगा आलिया’ से ही उन्हों ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना डेब्यूअ किया था।

आलिया जैसे चुलबुले किरदार से उन्हें् क्या सीखने को मिला, इस बारे में अनूषा कहती हैं, ‘’आलिया और अनूषा काफी अलग हैं। सच कहूं तो मुझे ऐसा लगता है कि आलिया खुद मुसीबत अपने सिर ले लेती है। औरों के प्रति उसके मन में जो संवेदना है और हर किसी की वह जिस तरह से मदद करती है, यह बात उसे औरों से अलग बनाती है। ये कुछ ऐसी खूबियां हैं जो मुझे इस किरदार से सीखने का मौका मिला। आलिया के पास हर समस्या का हल है। अपने आत्मीविश्वा स और अंदाज से आखिरकार वह खुद ही परेशानियों से बाहर भी आ जाती है। तो, आलिया ने मुझे हालातों का सामना करना और आगे बढ़ते रहना सिखाया है।‘’

इस शो ने उनकी किस तरह मदद की है, इस बारे में बात करते हुये अनूषा कहती हैं, ‘’लगभग 10 महीने का यह सफर काफी अच्छाक रहा है। चूंकि, यह मेरा डेब्यूत शो था, इसलिये मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने जाना कि सेट पर किस तरह काम होता है। सबसे जरूरी बात कि जब बात दर्शकों की आती है तो एक शो को बनाने में क्‍या बातें मायने रखती हैं, यब सारी बातें मैंने सीखीं। फिजिकली भी यह कहानी थोड़ी मुश्किल है,क्योंाकि इसमें काफी सारे ट्रैक फुटबॉल मैच और रेसलिंग मैच इर्द-गिर्द घूमते हैं, जिसमें मुझे काफी भागना-दौड़ना पड़ा और खुद थोड़े-बहुत स्टंकट भी करने पड़े। मैंने शूटिंग से जुड़ी काफी सारी तकनीकी बातें सीखीं और सबसे अहम बात कि, मेरे काफी सारे दोस्ती बन गये हैं। मैंने जिनके साथ काम किया, उन सबसे बहुत कुछ सीखा। तो, अब तक का यह सफर काफी मजेदार और खूबसूरत रहा है। मुझे इस बात का इंतजार है कि आगे और क्याड कुछ आने वाला है।‘’
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7
Phone
07987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Entertainment
Last Updated
June 25, 2020
Report Abuse · Content Requests